Bank Job Vacancy Recruitment 2023: आईडीबीआई बैंक की ओर से एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदनों को आमंत्रित किया गया। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर ऑनलाइन मोड में अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा यह भर्ती अभियान संगठन में 1036 पदों के लिए भर्ती करेगा। आईडीबीआई बैंक में आवेदन की प्रक्रिया 7 जून 2023 को समाप्त होने वाली है।
बैंक भर्ती 2023
शिक्षा योग्यता: आईडीबीआई बैंक भर्ती से जुड़े उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने चाहिए। इसके अलावा केवल एक डिप्लोमा कोर्स पास करना पात्रता मानदंड को पूरा करने के रूप में नहीं माना जाएगा। यूनिवर्सिटी को सरकार की ओर से सरकारी निकाय यानी एआईसीटीई, यूजीसी आदि से मान्यता प्राप्त / अनुमोदित होना चाहिए।
समेकित वेतन:
प्रथम साल में रु.29,000/- प्रति माह,
दूसरे साल में रु.31,000/- प्रति माह और
सेवा के तीसरे साल में रु.34,000/- प्रति माह।
आवेदन कैसे करें: आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए उम्मीदवार 24 मई से 07 जून, 2023 तक दोनों डेट्स सहित केवल ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
आवेदन प्रक्रिया: भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में यहां बताई जानकारी के अनुसार किया जाना है -
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार (केवल सूचना फीस): 200 रुपये
अन्य उम्मीदवार (आवेदन फीस और सूचना फीस): 1000 रुपये
आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट यानी idbibank.in पर जाकर इस संबंध में ज्यादा अपडेट्स को जाकर चेक किया जा सकता है। इसके अलावा लेटेस्ट अपडेट्स के लिए लगातार टाइम्स नाउ नवभारत के जॉब्स सेक्शन को नौकरी से जुड़े अपडेट्स के लिए चेक करते रहें।
