Safai Karmchari Recruitment 2023: राजस्थान सरकार में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हाल ही में राजस्थान कर्मचारी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सफाई कर्मचारी के 13164 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Safai Karmchari Bharti) की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले इन पदं की रिक्तियों पर भर्ती कर ली जाएगी।
Safai Karmchari Recruitment 2023: सफाई कर्मचारी के 13 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (Safai Karmchari Vacancy 2023) कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए लिंक 16 जून 2023 से एक्टिव कर (sarkari Naukri 2023) दिया जाएगा।
बता दें इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां राजस्थान के 19 नये जिलों में की जाएगी। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया व आयु सीमा से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
