RWF Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: भारतीय रेलवे व्हील फैक्ट्री ने अप्रेंटिस के विभिन्न ट्रेडों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (RWF Apprentice Recruitment 2025) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 192 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर (RWF Apprentice Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 मार्च से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2025 है। यहां आप आरडब्ल्यूएफ अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
RWF Apprentice Recruitment 2025: रेलवे व्हील फैक्ट्री ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी
RWF Apprentice Recruitment 2025: महत्वपूर्ण तारीख
| आवेदन प्रारंभ | 01-03-2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 01-04-2025 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 01-04-2025 |
RWF Apprentice Vacancy 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- फिटर-85
- इंजीनियर- 31
- सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर सीओई ग्रुप- 23
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक- 22
- इलेक्ट्रीशियन- 18
- इलेक्ट्रीशियन- 08
- टर्नर- 05
RWF Apprentice Recruitment 2025 Qualification: योग्यता
भारतीय रेलवे व्हील फैक्ट्री के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
RWF Apprentice Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : 15 वर्ष.
- अधिकतम आयु : 24 वर्ष.
- रेलवे रेल व्हील फैक्ट्री अपरेंटिस भर्ती नियमों के अनुसार आयु में छूट।
RWF Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी (GEN/OBC) उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा, जबकि एससी/एसटी (SC/ST) और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है।
