RSMSSB Recruitment 2024: राजस्थान में पशु परिचर पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

RSMSSB Recruitment 2024, RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने एनिमल अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

RSMSSB Recruitment 2024, RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने एनिमल अटेंडेंट यानी पशु परिचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 17 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024

RSMSSB Animal Attendant Recruitment 2024

RSMSSB Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में पशु परिचर के कुल 5934 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 5281 तथा अनुसूचित क्षेत्र के 653 पद शामिल हैं। इदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 1 के तहत सैलरी मिलेगी।

End of Feed