RRB ALP Notification 2025: जारी हुआ आरआरबी एलएलपी नोटिफिकेशन, 10वीं पास आज से करें आवेदन, जानें डीटेल्स

RRB ALP Recruitment 2025 Notification Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर आज यानी 12 अप्रैल से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

RRB ALP Recruitment 2025 Notification Released: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए आज यानी 12 अप्रैल से 11 मई तक आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 13 मई निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 14 मई से 23 मई तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

RRB ALP Recruitment 2025

RRB ALP Recruitment 2025

RRB ALP Vacancy 2025: किसके लिए कितने पद खाली

जारी सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 9970 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 4116 पद, एससी के लिए 1716 पद, एसटी के लिए 858 पद, ओबीसी के लिए 2289 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 991 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन मिलेगा। बता दें कि अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी 1, सीबीटी 2, कंप्यूटर बेस्ट एप्टीट्यूड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर होगा।

End of Feed