RPSC Recruitment 2024: भजनलाल सरकार ने निकाली डिप्टी जेलर और प्रिंसिपल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्ती, जानें लास्ट डेट

RPSC Vacancy 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को कारागार विभाग में डिप्टी जेलर के 73 पदों तथा कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग (प्राविधिक शिक्षा) में वाइस प्रिंसिपल/सुपरीटेंडेंट-आईटीआई 36 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। जानें कब है लास्ट डेट।

RPSC Vacancy 2024, Sarkari Naukri in Rajasthan: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार को कारागार विभाग में डिप्टी जेलर के 73 पदों तथा कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग (प्राविधिक शिक्षा) में वाइस प्रिंसिपल/सुपरीटेंडेंट-आईटीआई 36 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आयोग सचिव ने बताया कि डिप्टी जेलर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जुलाई से 6 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक एवं वाइस प्रिंसिपल/सुपरिटेंडेंट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई से 8 अगस्त 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उक्त भर्तियों की परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

RPSC Deputy Jailor, Principal superintendent Recruitment

RPSC Deputy Jailor, Principal superintendent Recruitment

RPSC Deputy Jailor, Principal superintendent Recruitment

अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन-पत्र में धुंधली फोटो अपलोड नहीं करने एवं आवेदन अवधि के दौरान की नवीनतम फोटो जिस पर दिनांक भी उल्लेखित हो को ही अपलोड करने के निर्देश जारी किये गये हैं। इसी अपलोड की गयी फोटो को परीक्षा केन्द्र में उपस्थिति-पत्रक पर चस्पा करने के लिए साथ लाना होगा एवं अन्य फोटो को मान्य नहीं किया जायेगा। कालान्तर में इसी फोटो को काउंसलिंग/साक्षात्कार के समय विस्तृत आवेदन-पत्र में भी उपयोग में लेना होगा। अर्थात ऑनलाइन ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड की गई नवीनतम फोटो से अन्य/असमान फोटो स्वीकार नहीं की जाएगी।

End of Feed