RPSC Recruitment 2024, RPSC Assistant Professor Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी निर्धारित की गई है।
RPSC Recruitment 2024
RPSC Assistant Professor Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्मय से 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, हिंदी के 37 पद, अंग्रेजी के 27 पद, राजनीति विज्ञान के 05 पद, इतिहास के 03 पद, सामान्य संस्कृत के 38 पद, साहित्य के 41 पद, व्याकरण के 36 पद, धर्मशास्त्र के 03 पद, ज्योतिष गणित के 02 पद, यजुर्वेद के 02 पद, ज्योतिष फलित का 01 पद, ऋग्वेद का 01 पद, सामान्य दर्शन का 01 पद, भाषा विज्ञान के 02 पद और योग विज्ञान का 01 पद शामिल है।
RPSC Assistant Professor Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for RPSC Assistant Professor Recruitment 2024
- आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर असिस्टेंट प्रोफेसर के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
RPSC Assistant Professor Job 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी राजस्थान असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए 22 जनवरी से 21 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
