RPSC AE Recruitment 2024: राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर के 1014 पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

RPSC AE Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर के 1014 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 14 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

RPSC AE Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (RPSC AE Notification 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर 14 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 सितंबर निर्धारित की गई है।

RPSC AE Recruitment 2024

RPSC AE Recruitment 2024

RPSC Assistant Engineer Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में असिस्टेंट इंजीनियर के 1014 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आयोद द्वारा परीक्षा की तारीख तय समय पर जारी कर दी जाएगी। बता दें कि चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 11 के तहत सैलरी दी जाएगी।

End of Feed