RBI Recruitment 2023: रिजर्व बैंक में नौकरी का शानदार मौका, मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 30, 2023, 07:25 AM IST

RBI Sarkari Naukri Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई 20 जून तक कई वैकेंसी के लिए आवेदन की मांग कर रहा है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट - Opportunities.rbi.org.in पर जाकर अप्लाई किया जा सकता है। यहां पर आवेदन के स्टेप्स और पदों के विवरण के बारे में भी जान सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नौकरी चाहने वालों के लिए एक रोमांचक अवसर की घोषणा की है। व्यक्ति कानूनी अधिकारी, प्रबंधक (तकनीकी-सिविल), सहायक प्रबंधक (राजभाषा) और सहायक लाइब्रेरियन जैसे कई सारे पदों को लेकर इच्छुक उम्मीदवार जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार 20 जून को शाम 6:00 बजे तक आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in की मदद से जाकर अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

RBI Bank Recruitment 2023

आरबीआई बैंक भर्ती 2023

आरबीआई आवेदन प्रक्रिया के लिए सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए की फीस जरूरी है, जबकि एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी आवेदकों को 100 रुपये फीस के लिए भुगतान करने की जरूरत होगी।

End of Feed