RBI JE Recruitment 2023, RBI Junior Engineer Exam 2023: बैंक में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) में जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू हो चुकी है। योग्य अभ्यर्थी आरबीआई जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 30 जून तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RBI JE Recruitment 2023
RBI Junior Engineer Exam 2023: जुलाई में होगी परीक्षा
जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और एलपीटी के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 15 जुलाई को होगी। इसमें 300 अंकों के 180 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
RBI Junior Engineer Eligibility 2023: क्या होनी चाहिए आयु
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास सिविल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
RBI Junior Engineer Vacancy 2023: कितना मिलेगा वेतन
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर के 35 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जूनियर इंजीनियर (सिविल) के 29 पद और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 6 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 33,900 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा।
RBI Junior Engineer Application 2023: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 450 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
