Sarkari Naukri: राजस्थान में 15 हजार पदों पर भर्तियां जल्द, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में मिलेगा मौका

Sarkari Naukri in Rajasthan: राजस्थान की भजनलाल सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में करीब 15 हजार पदों पर को जल्द भरने जा रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अब तक 35 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 28 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्तियां प्रदान कर दी हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती का कार्य किया जा रहा है। चिकित्सा विभाग ने राज्य सरकार की इस प्राथमिकता को मिशन मोड में लेते हुए अल्प समय में ही सर्वाधिक भर्तियां करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अब तक 35 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करते हुए 28 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्तियां प्रदान कर दी हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक करीब 91 हजार पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं और करीब 1 लाख 50 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

चिकित्सा विभाग ने बनाया रिकॉर्ड

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल प्रारंभ होने से पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त थे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की सुगम पहुंच प्रभावित हो रही थी। शहरों में भी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कार्मिकों के पद रिक्त थे, वहीं गांवों एवं कस्बों में तो स्थिति इससे भी अधिक विकट थी। ऐसे में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने समयबद्ध रूप से भर्तियां करने के निर्देश प्रदान किए। इन निर्देशों के बाद चिकित्सा विभाग ने मिशन मोड में भर्तियां कर मिसाल कायम की है। विभाग ने करीब 50 हजार पदों पर भर्तियां करने का लक्ष्य निर्धारित किया था और इस दिशा में सार्थक पहल करते हुए अब तक 35 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती का कार्य पूरा कर लिया गया है। करीब 15 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है, जो भी शीघ्र पूरी होगी।

End of Feed