Rajasthan VDO Recruitment 2025: ग्राम विकास अधिकारी पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई, जानें योग्यता

Rajasthan VDO Recruitment 2025 Notification: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in पर 19 जून से आवेदन कर सकेंगे।

Rajasthan VDO Recruitment 2025 Notification: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 19 जून से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई निर्धारित की गई है।

RSSB VDO Recruitment 2025

RSSB VDO Recruitment 2025

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ग्राम विकास अधिकारी के कुल 850 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 167 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किए जाने की संभावना है।

End of Feed