Rajasthan High Court Recruitment 2024, RHC System Assistant Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। राजस्थान हाई कोर्ट (Rajasthan High Court) ने सिस्टम असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर 4 जनवरी 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 3 फरवरी निर्धारित की गई है।
Rajasthan High Court Recruitment 2024
Rajasthan High Court Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान हाई कोर्ट में सिस्टम असिस्टेंट के कुल 230 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 85 पद, ओबीसी एनसीएल के 48 पद, एमबीसी एनसीएल के 11 पद, ईडब्ल्यूएस के 23 पद, एससी के 36 और एसटी के 27 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 8 के तहत 26300 रुपए से 83500 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan High Court Job 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
सिस्टम असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर साइंस में बीई/बीटेक/बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।
RHC System Assistant Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा
राजस्थान हाई कोर्ट में सिस्टम असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कंप्यूटर, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी से कुल 100 अंको के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। ध्यान रहे कि पास होने के लिए न्यूनतम 45 अंक हासिल करना अनिवार्य है।
RHC System Assistant Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क
सिस्टम असिस्टेंट भर्ती के लिए सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर श्रेणी)/ अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर श्रेणी)/ अन्य राज्य के आवेदकों को 750 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
