Railway Recruitment 2024: रेलवे में 10वीं व 12वीं पास के लिए भर्ती का मौका, इस डेट से पहले करें अप्लाई

Southern Railway Apprentice Recruitment 2024: दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस के 2438 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर 12 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Southern Railway Apprentice Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। दक्षिण रेलवे (Southern Railway) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर 12 अगस्त 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है।

Railway Recruitment 2024

Railway Recruitment 2024

Southern Railway Apprentice Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण रेलवे में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मकैनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मकैनिक, पेन्टर, मशीनिस्ट, कारपेंटर, वायरमैन, प्लंबर और टर्नर सहित कुल 2438 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed