Railway Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए शानदार (Railway Recruitment 2025) मौका है। पश्चिमी रेलवे ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (Railway Apprentice Recruitment 2025) निकाली है। हालांकि यहां आवेदन के लिए कल यानी 29 सितंबर को आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट nitplrrc.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर (Railway Apprentice Vacancy) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के कुल 2865 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप रेलवे में अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway Recruitment 2025: रेलवे के अप्रेंटिस के 2865 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख
Railway Recruitment 2025: अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
पश्चिमी रेलवे के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री जरूरी है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां पदानुसार अलग अलग एज लिमिट निर्धारित है। यहां अप्रेंटिस के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है। जबकि एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं ओबीसी कैटेगिरी के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की राहत दी जाएगी।
Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nitplrrc.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRC Western Railway Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
Railway Apprentice Vacancy 2025: आवेदन शुल्क
रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए शुल्क की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 141 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 41 रुपये शुल्क निर्धारित है।
