Railway Recruitment 2024: रेलवे मे अप्रेंटिस के 4096 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Railway ITI Apprentice Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4096 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर 16 अगस्त 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Railway ITI Apprentice Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर 16 अगस्त 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 सितंबर निर्धारित की गई है।

Railway Recruitment 2024

Railway Recruitment 2024

Railway ITI Apprentice Vacancy 2024: किन पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 4096 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, मकैनिकल डीजल, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मकैनिक, पेंटर, ट्रिमर, मशीनिस्ट, वेल्डर, वायरमैन, ब्लैक स्मिथ, मेसन, मकैनिक मोटर व्हीकल, डाटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर सहित अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed