Railway Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 10 नवंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
Railway Recruitment 2024
Railway Apprentice Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 1791 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रे़ड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
How to apply for Railway Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।anki
Railway Vacancy 2024: कितना देना होगा शुल्क
रेलवे अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी 10 नवंबर से 10 दिसंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
