Punjab Police Recruitment 2022: सीएम मान ने किया ऐलान, पंजाब पुलिस में 2503 पदों पर भर्ती, इसी महीने होगी परीक्षा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 06:31 PM IST

Punjab Police Recruitment 2022, Punjab Police SI, Constable and Head Constable Recruitment 2022: पंजाब सीएम भगवंत मान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। जिसके अनुसार पुलिस विभाग में 2503 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए परीक्षा 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक होगी

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान।
  • पुलिस विभाग में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 2503 पदों पर भर्ती।
  • 14 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा।

Punjab Police Recruitment 2022, Punjab Police Head Constable, Constable and SI Recruitment 2022, punjabpolice.gov.in: पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने पुलिस विभाग में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के 2500 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। सीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भर्ती की जानकारी साझा करते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी देना उनके सरकार का पहला लक्ष्य है।

Punjab Police Recruitment 2022

पंजाब पुलिस विभाग में 2503 पदों पर भर्ती की जाएगी।

Punjab Police Bharti 2022: सीएम ने ट्विटर पर साझा की जानकारी

End of Feed