Punjab Police Constable Recruitment 2025: पंजाब पुलिस की तरफ से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1746 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इस वैकेंसी (Punjab Constable Recruitment 2025) में आवेदन नहीं कर पाए हैं वो अपने आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
Punjab Police में कांस्टेबल की वैकेंसी
पंजाब पुलिस की तरफ निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी, 2025 से शुरू है। इसमें 13 मार्च, 2025 तक आवेदन करने का मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने आवेदन पत्र जमा करने से पहले पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण जांच लें। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Punjab Police Constable Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
- पंजाब पुलिस की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Punjab Police Constable Recruitment 2025 Application के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर Apply online के लिंक पर क्लिक करें।
- अब के ऑप्शन पर जाना होगा।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Punjab Police Constable Eligibility: योग्यता और उम्र सीमा
पंजाब पुलिस की तरफ से निकली कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
Punjab Police Constable Salary: जानें कितनी होगी सैलरी
उम्मीदवारों का चयन उनके भरे हुए आवेदन पत्र, सामान्य कंप्यूटर-आधारित परीक्षण, शारीरिक स्क्रीनिंग परीक्षण और निर्दिष्ट योग्यता मापदंडों के साथ शारीरिक माप परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। वेतनमान की बात करें तो पंजाब सरकार की अधिसूचना संख्या FD-FP-10MISC/87/2020-2FP1 दिनांक 29 दिसंबर, 2020 के अनुसार कांस्टेबल पद का वेतन 19,900 रुपये है और सेवा में शामिल होने की तारीख से तीन साल तक न्यूनतम वेतन 19,900 रुपये ही रहने वाली है।
