Bank Recruitment 2024: इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Punjab and Sind Bank Recruitment 2024: पंजाब और सिंध बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Punjab and Sind Bank Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब और सिंध बैंक (Punjab and Sind Bank) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर 15 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

Bank Recruitment 2024

Bank Recruitment 2024

Punjab and Sind Bank Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब और सिंध बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 213 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, एससी के लिए 16 पद, एसटी के लिए 7 पद, ओबीसी के लिए 41 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 9 पद और अनारक्षित वर्ग के लिए 140 पद शामिल हैं। सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग अलग निर्धारित की गई है।

End of Feed