PGCIL Recruitment 2023: पीजीसीआईएल ने इन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें कौन व कब तक कर सकेगा आवेदन

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jul 2, 2023, 06:52 AM IST

PGCIL Recruitment 2023: पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in या portal.mhrdnats.gov.in पर रजिस्ट्रेशन के बाद powergrid.in पर 31 जुलाई ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PGCIL Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने देशभर में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in पर 31 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन (PGCIL Apprentice Recruitment 2023) कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू की जा चुकी है।

PGCIL Recruitment 2023

PGCIL Recruitment 2023

PGCIL Apprentice Vacancy 2023: कितने पद खाली

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीआई अप्रेंटिस, डिप्लोमा अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस सहित कुल 1045 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आईटीआई अप्रेंटिस को 13500 रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा। वहीं, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 15000 रुपए और ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 17500 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा।

End of Feed