Patna High Court Recruitment 2024: बिहार में सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे अभ्यार्थियों के लिए ये खास खबर हो सकती है। पटना हाईकोर्ट में अनुवादक और प्रूफ रीडर के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की तिथि 31 मई से 30 जून है। यहां कुल 60 पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक अभ्यार्थी ईसे तिथि 31 मई 2024 से 30 जून 2024 तक इसके आॉफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आॉफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार 60 पदों पर भर्ती कि जाएगी, जिसकी उम्र कि सिमा कुछ इस प्रकार है-
Patna High Court Vacancy 2024
Patna High Court Recruitment 2024: आयु सीमा
- GEN/EWS पुरुष कि उम्र 37 वर्ष या इससे ऊपर
- GEN/EWS महिला कि उम्र 40 वर्ष या इससे ऊपर
- OBC/EBC पुरुष या महिला कि उम्र 40 वर्ष या इससे उपर
- SC/ST पुरुष या महिला कि उम्र 42 वर्ष या इससे उपर
- OH (लोकोमीटर दिव्यांग)- UR/EWS/EBC/BC/SC/ST का उम्र 47 वर्ष या इससे उपर
Patna High Court Recruitment 2024: आवेदन की तारीख
- आवेदन प्रक्रिया शुरु होने की तारीख - 31 मई 2024
- आवेदन करने की आखिरी तारीख - 30 जून 2024
- आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 30 जून 2024
Patna High Court Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन
- अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसके आॉफिशियल वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर Patna High Court Translator Cum Proof Reader Recruitment 2024 का लिंक दिखेगा।
- इस लिंक पर क्लिक करना है।
- यहां तमाम जानकारी को ध्यान से भरें और अपना दस्तावेज अपलोड करें ।
- सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना आवेदन शुल्क जमाकर अपना आवेदन फॉर्म जरुर डाउनलोड कर लें।
Patna High Court Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
पटना हाईकोर्ट में निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी होगी। इसमें आवेदन करने के लिए; GENERAL/EWS/OBC कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 1100 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, SC/ST के लिए 550 रुपया रखा गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में ही कर सकते हैं।
