Odisha Police Constable Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

Odisha Police Constable Recruitment 2024: ओडिशा पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Odisha Police Constable Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ओडिशा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित की गई थी।

Odisha Police Constable Recruitment 2024

Odisha Police Constable Recruitment 2024

Odisha Police Constable Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से ओडिशा पुलिस में सिपाही/कांस्टेबल के कुल 2030 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा आयु 18 साल से 23 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed