NTPC Bharti 2022: गेट से 864 पदों के लिए वैकेंसी, यहां चेक करें पूरा विवरण

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 06:46 PM IST

NTPC GATE Vacancy Recruitment 2022: एनटीपीसी की ओर से गेट-2022 की मदद से इंजीनियरिंग कार्यकारी प्रशिक्षु के कुल मिलाकर 864 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उम्मीदवार इसके लिए यहां पर आवेदन कर सकते हैं। एनटीपीसी रिक्रूटमेंट के विवरण को नीचे चेक किया जा सकता है।

NTPC Bharti 2022: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, एनटीपीसी की ओर से गेट-2022 के माध्यम से इंजीनियरिंग कार्यकारी प्रशिक्षु के कुल मिलाकर 864 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है और आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 11 नवंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in की मदद से ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।

NTPC bharti 2022

एनटीपीसी भर्ती 2022

एनटीपीसी भर्ती 2022 वैकेंसी विवरण: यह भर्ती अभियान 864 वैकेंसी को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 280 वैकेंसी इलेक्ट्रिकल के पदों के लिए रखी गई हैं, 360 पद मैकेनिकल के लिए रखे गए और 164 वैकेंसी इलेक्ट्रॉनिक्स / इंस्ट्रुमेंटेशन को लेकर रखी गई हैं। इसके अलावा 30 वैकेंसी सिविल के लिए हैं और 30 वैकेंसी खनन यानी माइनिंग के लिए रखी गई हैं।

End of Feed