NPCIL Recruitment 2024: असिस्टेंट ग्रेड 1 पदों पर नौकरी का मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

NPCIL Assistant Grade I Recruitment 2024: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने असिस्टेंट ग्रेड 1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 25 जून तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

NPCIL Assistant Grade I Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने असिस्टेंट ग्रेड 1 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (NPCIL Assistant Grade I Notification 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 25 जून 2024 तक या उससे पहले ऑनालइन अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो चुकी है।

NPCIL Recruitment 2024

NPCIL Recruitment 2024

NPCIL Assistant Grade I Notification 2024: कितना मिलेगा वेतन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट ग्रेड 1 के कुल 58 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। साथ ही 50% की दर से महंगाई भत्ता यानी 12750 रुपये भी मिलेगा। इस हिसाब से असिस्टेंट ग्रेड 1 का मासिक वेतन लगभग 38250 रुपये होगा।

End of Feed