Railway Recruitment 2024: रेलवे में अप्रेंटिस के 5647 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

North East Frontier Railway Recruitment 2024: नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर 3 दिसंबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

North East Frontier Railway Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तालश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर 3 दिसंबर 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो चुकी है।

Railway Recruitment 2024

Railway Recruitment 2024

Railway Apprentice Recruitment 2024: कौन कर सकेगा आवेदन

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 5647 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं/12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है।

End of Feed