NHPC Apprentice Recruitment 2025: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NHPC Apprentice Recruitment 2025) खबर है। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (NHPC Apprentice Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ग्रेजुएट अप्रेंटिस, आईटीआई अप्रेंटिस और डिप्लोमा अप्रेंटिस के कुल 361 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर (NHPC Apprentice Vacancy 2025) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 11 जलाई 2025 को एक्टिव कर (NHPC Apprentice Vacancy) दिया जाएगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2025 है। यहां आप एनएचपीसी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
NHPC Apprentice Recruitment 2025: एनएचपीसी ने अप्रेंटिस के पदों पर निकाली वैकेंसी
NHPC Apprentice Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
एनएचपीसी ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इंस्टीट्यूट से बी.ई/बी.टेक/बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार संबंधित विषय में डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है। जबकि आईटीआई अप्रेंटिस के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।
NHPC Apprentice Recruitment: आयु सीमा
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो यहां अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
NHPC Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले nhpcindia.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NHPC Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, यहां मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
NHPC Apprentice Vacancy: मिलेगा इतने रुपये का स्टाइपेंड
यहां सैलरी की बात करें तो ग्रेजुएट अप्रेंटिस को हर महीने 15000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। जबकि डिप्लोमा अप्रेंटिस को प्रतिमाह 13500 और आईटीआई अप्रेंटिस को प्रतिमाह 12000 रुपये दिए जाएंगे।
