NHB Recruitment 2024: नेशनल हाउसिंग बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

NHB Recruitment 2024: नेशनल हाउसिंग बैंक ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nhb.org.in पर 29 जून से 19 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

NHB Recruitment 2024: नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप भी किसी नौकरी की तलाश में हैं तो नेशनल हाउसिंग बैंक में इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhb.org.in पर 29 जून 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 19 जुलाई निर्धारित की गई है।

NHB Recruitment 2024

NHB Recruitment 2024

NHB Job Notification 2024: किन पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, नेशनल हाउसिंग बैंक में जनरल मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, एप्लीकेशन डेवलपर, प्रोटोकॉल ऑफिसर, प्रोजेक्ट फाइनेंस ऑफिसर और चीफ इकोनॉमिस्ट सहित कुल 48 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल रिक्तियों में 23 नियमित पद (रेगुलर) और 25 अनुबंध आधार पद (कॉन्ट्रैक्ट बेसिस) शामिल हैं।

End of Feed