MPESB Paramedical Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: मध्य प्रदेश सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPESB Paramedical Recruitment 2025) खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पैरामेडिकल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 752 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (MPESB Paramedical Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (MPESB Paramedical Vacancy 2025) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2025 है। यहां एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए उम्मीदवारों को 28 जुलाई 2025 से लेकर 16 अगस्त 2025 तक का समय (MPESB Paramedical Vacancy) दिया जाएगा। यहा आप एमपीईएसबी पैरामेडिकल के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
MPESB Paramedical Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी
MPESB Paramedical Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- फार्मासिस्ट - 313 पद
- ओटी टेक्नीशियन - 288 पद
- नेत्र सहायक - 100 पद
- काउंसलर - 10 पद
- फिजियोथेरेपिस्ट - 41 पद
MPESB Paramedical Vacancy 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के पैरामेडिकल के पदों पर भर्त के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर डाल लें। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
MPESB Paramedical Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर MP Paramedical Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
MPESB Paramedical Recruitment: आवेदन शुल्क
एमपी पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग आवेदन शुल्क निर्धारित है। यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
