KDMC Recruitment 2025 Last Date Extended: कल्याण डोंबिवली नगर निगम (KDMC) ने अपने भर्ती अभियान के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, जाहिर है, इसके तहत फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, फायरमैन, क्लर्क और जूनियर इंजीनियर (JE) जैसे कई पदों पर भर्ती की जानी है, ये उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है, क्योंकि यहां विभिन्न पदों पर आवेदन करने का मौका है। इस भर्ती अभियान के जरिये 490 रिक्तियां भरी जाएंगी।
कल्याण डोंबिवली नगर निगम में नौकरी के लिए आवेदन का अंतिम मौका
पात्र उम्मीदवारों के पास अब 15 जुलाई, 2025 तक अपने आवेदन जमा करने का समय है। बता दें ये विभिन्न शैक्षिक पृष्ठभूमि वाले नौकरी चाहने वालों को नगर निगम के कार्यबल में शामिल होने का शानदार मौका है।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक, पैरामेडिकल, इंजीनियरिंग, अग्निशमन और कानूनी सेवाओं सहित विभिन्न विभागों में आवश्यक पदों को भरना है।
10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
ये पद 10वीं पास से लेकर बी.फार्मा, बी.ई./बी.टेक और नर्सिंग प्रमाणपत्र जैसी पेशेवर डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए खुले हैं।
- पात्रता मानदंड, KDMC Recruitment 2025 Eligibility
- फार्मासिस्ट: 14 पद, जिसके लिए बी.फार्मा योग्यता की आवश्यकता है।
- स्टाफ नर्स: 78 पद, 12वीं पास, एएनएम या बीएससी नर्सिंग
- एक्स-रे तकनीशियन: 6 पद, डिप्लोमा धारक या डिग्री
- जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल): 78 पद, जिसके लिए बी.ई. या बी.टेक डिग्री की आवश्यकता है।
- फायरमैन: 138 पद, जिसके लिए कम से कम 10वीं पास होना आवश्यक है।
- क्लर्क: 132 पद, किसी भी डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए खुले हैं।
आयु सीमा, KDMC Recruitment 2025 Age
आवेदकों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है, जिसमें पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
KDMC Recruitment 2025 How to Apply
KDMC Recruitment 2025 Online Apply के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
चरण 1: kdmc.gov.in पर जाएं।
चरण 2: भर्ती या करियर अनुभाग पर जाएं और KDMC Recruitment 2025 Notification खोलें।
चरण 3: निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और शैक्षिक योग्यता और आयु मानदंड के आधार पर अपनी पात्रता सत्यापित करें।
चरण 4: ऑनलाइन आवेदन पत्र को सही ढंग से भरें, सुनिश्चित करें कि कोई त्रुटि न हो।
चरण 5: 1000 रुपये का आवेदन शुल्क (यूआर उम्मीदवारों के लिए लागू) का भुगतान करें।
KDMC फार्मासिस्ट, नर्स, फायरमैन और जेई पदों के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
चयन प्रक्रिया, KDMC Recruitment 2025 Selection
उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, इसमें पास लोगों को दस्तावेज सत्यापन और फिर अंत में साक्षात्कार में शामिल होना होगा।
वेतनमान पद के अनुसार, अलग अलग है।
