Sarkari Naukri 2024: जलमार्ग मंत्रालय में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1 लाख से ज्यादा, यहां करें आवेदन

IWAI Various Post Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इनलैंड वाटरवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (IWAI) के नोएडा ऑफिसर की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- iwai.nic.in पर जाना होगा।

IWAI Various Post Recruitment 2024: इनलैंड वाटरवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (IWAI) के नोएडा ऑफिसर की तरफ से कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जलमार्ग मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार अवसर है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 38 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ, जूनियर अकाउंट ऑफिसर और स्टोर कीपर जैसे पदों पर भर्तियां होने वाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- iwai.nic.in पर जाना होगा।

Sarkari Naukri 2024 IWAI

सरकारी नौकरी 2024

इनलैंड वाटरवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (IWAI), केंद्र सरकार के जलमार्ग मंत्रालय के अधीन आता है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2024 को शुरू हुई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 सितंबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

End of Feed