ITBP Constable Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, आईटीबीपी कांस्टेबल (किचेन सर्विसेज) पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 2 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी यहां चेक कर सकते हैं।
ITBP Constable Recruitment 2024
ITBP Constable Vacancy 2024: किसके लिए कितने पद
इस प्रक्रिया के माध्यम से आईटीबीपी में कांस्टेबल (किचेन सर्विसेज) के कुल 819 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 458 पद, एससी के लिए 48 पद, एसटी के लिए 70 पद, ओबीसी के लिए 162 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 81 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
ITBP Constable Notification 2024: कितनी होनी चाहिए आयु
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईटीबीपी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मानय्ता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ITBP Constable Bharti 2024: कितना मिलेगा वेतन
आईटीबीपी कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21,700 रुपये से 69100 रुपये महीने सैलरी दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी 2 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
