Indian Navy Agniveer Bharti: नौसेना के सैकड़ों पदों पर निकली है भर्ती, इस लिंक पर तुरंत करें अप्लाई

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated May 30, 2023, 06:57 AM IST

Indian Navy Agniveer Bharti 2023: भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर, एसएसआर 02/2023 भर्ती का लक्ष्य 1,400 से ज्यादा वैकेंसी को भरना है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in की मदद से इस वैकेंसी के संबंध में सभी ताजा अपडेट्स को चेक किया जा सकता है। यहां पर आवेदन करने के स्टेप्स को भी चेक किया जा सकता है।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: भारतीय नौसेना यानी इंडियन नेवी में अग्निवीर भर्ती 2023 प्रक्रिया 29 मई से शुरू हो गई है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1465 वैकेंसी को भरा जाना है। इन वैकेंसी में से 1365 सीटें अग्निवीर (SSR) - 02/2023 बैच के लिए हैं, जबकि 100 (MR) - 02/2023 बैच के लिए रखी गई हैं। अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार वैकेंसी के लिए अप्लाई करें। अपना आवेदन प्रस्तुत करने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट - joinindiannavy.gov.in पर जा सकते हैं। इंडियन नेवी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 जून रखी गई है।

Indian Navy Agniveer Recruitment 2023

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2023

भारतीय नौसेना के उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन के लिए परीक्षा फीस 550 रुपये और जीएसटी का 18 प्रतिशत भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान करने के लिए, आप नेट बैंकिंग मोड या वीज़ा/मास्टर/रुपे क्रेडिट/डेबिट कार्ड/या यूपीआई के माध्यम से उपयोग कर सकते हैं।

End of Feed