Indian Bank Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर स्केल 1 के पदों पर भर्ती (Indian Bank Recruitment 2024) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर में इंडियन बैंक के विभिन्न ब्रांचों में लोकल ऑफिसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की (Indian Bank Local Officer Vacancy) जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 13 अगस्त को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2024 है। यहां आप इंडियन बैंक में लोकल ऑफिसर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Indian Bank Recruitment 2024: इंडियन बैंक में लोकल ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी
Indian Bank Recruitment 2024: कितने पदों पर वैकेंसी
इंडियन बैंक के इस भर्ती प्रक्रिया के तहत लोकल ऑफिस के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें तमिलनाडु में 160 पद, कर्नाटक में 35, आंध्र प्रदेश में 50, महाराष्ट्र में 40 और गुजरात के इंडियन बैंक में 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।Indian Bank Vacancy: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
इंडियन बैंक के लोकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन कने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।Indian Bank Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले Indian Bank की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Bank Local Officer Recruitment 2024 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज निर्धारित केबी में अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
