Indian Army TGC Recruitment 2024: जारी हुआ भारतीय सेना टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स का नोटिफिकेशन, इस डेट से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Indian Army TGC Recruitment 2024: भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स (TGC) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। योग्यय अभ्यर्थी भारतीय सेना 141वें टीजीसी के लिए 18 सितंबर से आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।

Indian Army TGC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स (TGC) का शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, भारतीय सेना 141वें टीजीसी 2024 के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 18 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवेश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

Indian Army TGC Recruitment 2024

Indian Army TGC Recruitment 2024

Indian Army TGC Notification 2024: किन स्ट्रीम में होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम, एरोनॉटिकल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग आदि स्ट्रीम में भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

End of Feed