India Post Recruitment 2023: भारतीय डाक में 10वीं व 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, तुरंत करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

India Post Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: भारतीय डाक ने पोस्टल असिस्टेंट सहित 1899 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी भारतीय डाक भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

India Post Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय डाक (India Post) ने पोस्टल असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dopsportsrecruitment.cept.gov.in पर 9 दिसंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू की गई थी।

India Post Recruitment 2023

India Post Recruitment 2023

India Post Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय डाक में पोस्टल असिस्टेंट के 598 पद, सॉर्टिंग असिस्टेंट के 143 पद, पोस्टमैन के 585 पद, मेल गार्ड के 3 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ के 570 सहित कुल 1899 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

End of Feed