India Post GDS Result 2024, India Post GDS Merit List 2024: ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (India Post GDS Result) सूचना है। भारतीय डाक विभाग किसी भी वक्त ग्रामीण डाक सेवक की मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। सूत्रों की मानें तो मेरिट लिस्ट लगभग तैयार कर ली (India Post GDS Result 2024) गई है। कयास लगाया जा रहा है कि आज यानी 19 अगस्त 2024 को शाम तक मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
India Post GDS Result 2024: यहां देखें ग्रामीम डाक सेवक का रिजल्ट
India Post GDS Result 2024 Date: कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन
बता दें इंडिया पोस्ट जीडीएस के पदों पर भर्ती के लिए 15 जुलाई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुई थी। यहां आवदेन की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2024 थी। वहीं फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो 6 से 8 अगस्त तक ओपन की गई थी। यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई थी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउलोड कर सकेंगे।India Post Merit List 2024 PDF Download: यहां डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर India Post GDS Merit List 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
