India Post GDS Recruitment 2023, India Post Recruitment 2023: भारतीय डाक ने 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे तो भारतीय डाक (India Post) में ग्रामीण डाक सेवक (Grameen Dak Sevak) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर कल यानी 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन में सुधार के लिए 12 जून से 14 जून तक का समय दिया जाएगा।
India Post GDS Recruitment 2023
India Post GDS Vacancy 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक के 12828 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
India Post GDS Bharti 2023: इस आधार पर होगा चयन
भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके लिए चयन भी 10वीं में मिले अंक और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
India Post GDS Salary 2023: कितना मिलेगा वेतन
भारतीय डाक में ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 12000 रुपए से 29380 रुपए और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों के लिए 10,000 रुपए से 24470 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
How to apply online for India Post GDS Recruitment 2023
- भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.in पर जाएं।
- फिर Apply online के लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी जरूर दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर दें।
भारतीय डाक जीडीएस भर्ती के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
