IIT Mandi Recruitment 2022: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी, मिलेगा लाखों में वेतन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 05:36 PM IST

IIT Mandi Recruitment 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी हिमाचल प्रदेश ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टें और स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों पर रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oas.iitmandi.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईआईटी मंडी ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर निकाली बंपर भर्ती।
  • स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों पर मिलेगी सबसे ज्यादा सैलेरी।
  • नीचि दिए इस लिंक पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।

IIT Mandi Recruitment 2022, Sarkari Naukri: सरकारी नौकर की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए राहतभरती खबर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मंडी हिमाचल प्रदेश ने नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है, जो लंबे समय से आईआईटी में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन (IIT Mandi Recruitment Notification) प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2022। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट oas.iitmandi.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

IIT Mandi Recruitment 2022

जूनियर अकाउंटें, जूनियर असिस्टेंट व स्पोर्ट्स ऑफिसर के पदों पर करें आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आईआईटी मंडी के नॉन टीचिंग विभागों कनिष्ठ लेखाकार, कनिष्ठ सहायक और खेल अधिकारी के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ लें। यहां आप आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed