ICG Assistant Commandant Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर आज यानी 19 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मार्च निर्धारित की गई है।
ICG Assistant Commandant Recruitment 2024
ICG Assistant Commandant Notification 2024: कितना मिलेगा वेतन
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेट कुल 70 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल ड्यूटी के 50 पद और टेक्निकल के 20 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 56100 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।
ICG Assistant Commandant Bharti 2024: कौन कर सकेगा आवेदन
असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
How to apply for ICG Assistant Commandant Recruitment 2024
- इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर असिस्टेंट कमांडेंट एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म की एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ICG Assistant Commandant Application 2024: कितना देना होगा शुल्क
इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 19 फरवरी से 6 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
