IBPS RRB Recruitment 2024: बैंक पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल, 9995 पदों के लिए जल्द करें अप्लाई

IBPS RRB PO Clerk Recruitment 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन IBPS की तरफ से ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 9995 खाली पदों पर भर्तियां होनी है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IBPS RRB PO Clerk Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन IBPS की तरफ से रिजनल रूरल बैंक यानी IBPS RRB की ओर से हजारों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 27 जून 2024 को बंद होने वाली है। इस भर्ती के माध्यम से बैंक पीओ और क्लर्क के 9995 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

IBPS RRB Recruitment

IBPS RRB के लिए करें आवेदन

आईबीपीएस आरआरबी की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जून 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 जून 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने प्रक्रिया बंद होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का लिंक वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

End of Feed