IBPS Clerk Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS Clerk Recruitment) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) के क्लर्क के 6128 पदों पर आज यानी 28 जुलाई 2024 को आवेदन की आखिरी (IBPS Clerk Vacancy) तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपनी पंजीकरण नहीं किया है वो आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर (IBPS Clerk Bharti) सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के तमाम सरकारी बैंकों में क्लर्क की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
IBPS Clerk Recruitment 2024: आईबीपीएस क्लर्क के 6128 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख
IBPS Clerk Recruitment: कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन
बता दें आईबीपीएस ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए 1 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया था। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 22 जुलाई 2024 थी। हालांकि इसे आगे बढ़ा 28 जुलाई कर दिया गया था। अभ्यर्थियों को 8 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था। ऐसे में जो उम्मीदवार आवेदन करने में चूक गए हैं वो यहां अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।IBPS Clerk Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें। पंजीकरण संख्या व पासवर्ड मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
