HP Patwari Recruitment 2025: पटवारी के 530 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें कब तक व कौन कर सकता है आवेदन

HP Patwari Recruitment 2025 Notification: हिमाचल प्रदेश में पटवारी बनने का सुनहरा अवसर है। कुल 530 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 16 जनवरी 2026 तक चलेगी। जानें कौन कर सकता है आवेदन

HP Patwari Recruitment 2025 Notification: हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी का अवसर बना है। अगर आप भी पटवारी (Job-Trainee) के लिए आवेदन फॉर्म भरना चाह रहे हैं, तो ये अच्छा मौका हो सकता है, क्योंकि Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA) ने राज्य में 530 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। गौरतलब है कि यहां लंबे समय से पटवारी भर्ती की अधिसूचना की मांग की जा रही थी। इस भर्ती प्रक्रिया को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

HP Patwari Recruitment 2025

HPRCA HP Patwari Recruitment 2025: Apply Online for 530 Posts from hprca.hp.gov.in check here last date to apply

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल HPRCA वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

End of Feed