HPCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri: 180000 रुपये सैलरी वाली चाहिए नौकरी, इस विभाग में तुरंत करें अप्लाई

HPCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मेकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां जानें क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया और सैलरी से लेकर पूरी जानकारी।

HPCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri: बेरोजगारी के दौर में नौकरी की तालाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने यहां पर मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर, सिविल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती (HPCL Recruitment 2024 Without Gate) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 247 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (HPCL Recruitment 2024 Notification) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है। यहां आप एचपीसीएल के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया जान सकते हैं।

HPCL Recruitment 2024, Sarkari Naukri

HPCL Recruitment 2024: इस विभाग में निकली बंपर भर्ती

एचपीसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई/बीटेक, एमएससी, एमसीए, इंजीनियरिंग कोर्स के साथ एमबीए या पीजीडीएमए क्वालीफाई होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

End of Feed