Haryana WCD Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। महिला एवं बाल विकास प्राधिकरण ने 479 पदों पर वैकेंसी (Haryana WCD Recruitment 2025) निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcdhry.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सामाजिक कार्य, कानून, आईटी, काउंसलिंग, अकाउंट्स, साइकोलॉजी और सुरक्षा जैसे तमाम क्षेत्रों की रिक्तियों पर भर्ती (Haryana WCD Vacancy 2025) की जाएगी। यह भर्तियां चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वात्सल्य, मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181 और राज्य बाल संरक्षण समिति जैसी योजनाओं के लिए की जाएंगी। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 24 अक्टूबर 2025 है।
Haryana WCD Recruitment 2025: हरियाणा में नौकरी का शानदार मौका
Haryana WCD Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
हरियाणा महिला एवं बाल विकास प्राधिकरण के इन पदों पर आवदेन के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। वहीं आयु सीमा की बात की बात की जाए तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए।
Haryana WCD Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले wcdhry.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Haryana WCD Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Haryana WCD Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के उममीदवारों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।
Haryana WCD Selection Process: चयन प्रक्रिया
महिला एवं बाल विकास प्राधिकरण के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
