HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में नौकरी पाने का मौका, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

HAL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने असिस्टेंट और ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

HAL Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने असिस्टेंट और ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी एचएएल अप्रेंटिस भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर 15 सितंबर तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।

HAL Recruitment 2024

HAL Recruitment 2024

HAL Job Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में असिस्टेंट के 3 पद और ऑपरेटर के 27 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ध्यान रहे कि पास होने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

End of Feed