IIT Kanpur Notice for GATE 2023 Exam: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर ने GATE 2023 के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों के संबंध में एक जरूरी सूचना जारी की है, जहां इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in की मदद से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE 2023
आधिकारिक अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन के अनुसार, ढाका (बांग्लादेश), काठमांडू (नेपाल), कुआलालंपुर (मलेशिया), माले (मालदीव), पोर्ट लुइस (मॉरीशस), सिंगापुर (सिंगापुर) और थिम्पू (भूटान) केंद्रों को परिचालन संबंधी मुद्दों के कारण वापस ले लिया गया है और गेट 2023 इन शहरों में आयोजित नहीं किया जाएगा।
दुबई (UAE) में 5 फरवरी (पेपर्स BM, CY, EC, EE, ES, XH के लिए) और 12 फरवरी, 2023 (पेपर्स CE1, CE2, MN और ST के लिए) को परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। संस्थान उम्मीदवारों को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का मौका भी दे रहा है। उम्मीदवार जो अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का निर्णय लेते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क का पूरा रिफंड मिलेगा।
गेट 2023: भारतीय के लिए आवेदन फीस
भारत, उम्मीदवारों को परीक्षा लिखने के लिए प्रत्येक पेपर के आधार पर भुगतान करना होगा। भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए फीस 1700 रुपये है और भारतीय एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये है। इस परीक्षा से जुड़ी जानकारी लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर चेक की जा सकती है, इस समय लगातार कुछ ना कुछ अपडेट आधिकारिक तौर पर साझा किया जा रहा है, जिसे यहां पर देखा जा सकता है।
