ESIC Recruitment 2024: बिना किसी परीक्षा के चाहिए 140139 रुपये वाली सरकारी नौकरी, आज ही करें अप्लाई

ESIC Sarkari Naukri Recruitment 2024: ईएसआईसी ने अलग-अलग कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इस पद पर सेलेक्ट होने पर सैलरी 1,40,139 रुपए होगी। अगर आप भी योग्य और इच्छुक है, तो आप ईएसआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

ESIC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी जैसे, कर्मचारी राज्य बीमा आयोग यानी ESIC में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। ईएसआईसी ने रेजीडेंसी स्कीम यानी क्लिनिकल और नॉन क्लिनिकल दोनों के तहत एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी में आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को इसके ऑफिशियल वेबसाइट esic.gov.in पर जाना होगा।

ESIC Recruitment 2024 for Resident

ESIC में नौकरी पाने का मौका

कर्मचारी राज्य बीमा आयोग यानी ईएसआईसी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के तहत कुल 57 पदों के लिए बहाली होनी है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 2 जुलाई या उससे पहले आवेदन करना होगा। अगर आप भी इन पदों पर अप्लाई करने का सोच रहे है तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

End of Feed