DU Assistant Professor Recruitment 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Delhi University Assistant Professor Recruitment 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजधानी कॉलेज की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है।दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज में जिस किसी भी उम्मीदवारों का चयन होता है, तो उन्हें सैलरी के तौर पर हर महीने 57,700 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

DU Assistant Professor Recruitment 2024: टीचिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजधानी कॉलेज की तरफ से असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 62 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाना होगा।

DU Assistant Professor Recruitment

दिल्ली यूनिवर्सिटी में वैकेंसी

दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध राजधानी कॉलेज की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 6 जुलाई 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

End of Feed