DMRC Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो में सिस्टम सुपरवाइजर और टेक्निशियन के पदों पर भर्ती, 65 हजार मिलेगी सैलरी

DMRC Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो में काम करने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सिस्टम सुपरवाइजर और सिस्टम टेक्निशियन के पदों पर भर्ती निकाली है।

DMRC Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो में काम करने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सिस्टम सुपरवाइजर और सिस्टम टेक्निशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 18 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनमें 16 पद सिस्टम सुपरवाइजर के हैं और 2 पद सिस्टम टेक्निशियन के हैं। 31 अक्टूबर तक इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में जमा कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो की ओर से इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

DMRC Recruitment 2025 (Image: Pixabay)

DMRC Recruitment 2025 (Image: Pixabay)

शैक्षिक योग्यता

सिस्टम सुपरवाइजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीई/बीटेक की डिग्री होनी जरूरी है। यह डिग्री इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या सिविल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में मान्य होगी।वहीं, सिस्टम टेक्निशियन के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसी के साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान (NCVT या SCVT) से आईटीआई कोर्स पूरा किया हो।

End of Feed